सीवान: जेएम पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण, खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

सीवान समाहरणालय में सरकारी खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए जेएम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. इस प्रशिक्षण में तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई ताकि अधिकारी पोर्टल का अधिकतम उपयोग कर सकें.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान समाहरणालय स्थित अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में शुक्रवार को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने किया. जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी विभागों में सामग्रियों एवं सेवाओं की खरीद को पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जेएम पोर्टल का उपयोग तेजी से बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को पोर्टल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी पहलुओं की जानकारी

कार्यशाला के दौरान वित्त विभाग के जेएम विशेषज्ञ शिवंक कुमार ने पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों की शंकाओं व जिज्ञासाओं का समाधान किया और भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए.

जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारी कार्यशाला में हुए शामिल

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC), सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी तथा सहायक कोषागार पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा सभी अनुमंडल, प्रखंड, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला से जुड़े.

Also Read: सीवान का वो गांव, जहां 1942 में जला था अंग्रेजों का थाना और डाक बंगले पर फहराया गया था तिरंगा


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन