सीवान: हसनपुरा से बोलबम कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, जयकारों से गूंजा महेन्द्रनाथ मंदिर परिसर
खुदी दास कांवरियां संघ जत्था देवघर रवाना
हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग गांव से बोलबम कांवरियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ. महेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई.
Siwan Bolbam Kanwariya Yatra: नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग गांव से शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ बोलबम कांवरियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर विधिवत पूजा-अर्चना की.
महेन्द्रनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवघर रवाना होने से पहले सभी कांवरिया महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा बैद्यनाथ की जय" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा.
कई प्रमुख तीर्थस्थलों में करेंगे दर्शन
श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद वे बाबा बासुकीनाथ, राजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर, तारापीठ तथा कोलकाता के कालीघाट मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे. यात्रा को लेकर कांवरियों में विशेष उत्साह देखा गया.
ग्रामीणों ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
रवाना होने से पहले परिजनों और ग्रामीणों ने कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की. पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं को विदाई दी गई. इस धार्मिक यात्रा में बलिराम चौधरी, राजू साह, ललन चौधरी, मुकेश चौधरी, सुनील कुमार, कृष्णा महतो, सीताराम साह, रामा साह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए.
Also Read: राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











