ePaper

हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
हथियारों के साथ  चार गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बलहुं स्थित छठ माई के स्थान के समीप से सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान हथियार व कारतूस बरामद किया गया.पुलिस के मुताबिक अपराध की योजना बनाने के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरौली. थाना क्षेत्र के बलहुं स्थित छठ माई के स्थान के समीप से सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान हथियार व कारतूस बरामद किया गया.पुलिस के मुताबिक अपराध की योजना बनाने के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार को सूचना मिली कि बलहूं गांव के निकरी छठी माई स्थान के समीप कुछ युवक हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है.वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक अमितोष कुमार ने सूचना वाले स्थान पर छपेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके से चार युवक गिरफ्तार किये गये. जिनकी तलाशी लेने पर दो कट्टा और कारतूस बरामद हुआ. मंगलवार थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये व्यक्तियों की पहचान दरौली के बलहूं गांव निवासी चन्दन कुमार यादव (23 वर्ष),मेल्हनी गांव निवासी मुन्ना कुमार(38 वर्ष),नारायणपुर गांव निवासी गोविन्दा प्रसाद(20 वर्ष) तथा मेल्हनी गांव निवासी जीतेश कुमार(18 वर्ष) के रूप में हुई. बताया कि चंदन कुमार यादव के पास से कट्टा तथा एक मिस्ड कारतूस तथा मुन्ना कुमार के पास से कट्टा बरामद हुआ. हथियार के साथ गिरफ्तार चारों युवकों के खिलाफ दरौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन