रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च

रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक कामिनी कौशल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सीओ अजमत अली अंसारी, इओ मो. कामरान व बसंतपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर. रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक कामिनी कौशल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सीओ अजमत अली अंसारी, इओ मो. कामरान व बसंतपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. ॉफ्लैग मार्च बसंतपुर थाना से निकलकर नगर पंचायत के थाना रोड, यात्री शेड, ब्लॉक गेट, शिव मंदिर, शांति मोड़, पोस्ट ऑफिस रोड, पुरानी बाजार, मस्जिद मोड़ के अलावे खोड़ीपाकर, सूर्यपुरा नवका बाजार, जानकी नगर, विशुनपुरा, बभनौली, हुस्सेपुरनंद, कन्हौली होते पुन: बसंतपुर थाना पहुंचा. रामनवमी को लेकर प्रतिनियुक्त हुए पदाधिकारी व दंडाधिकारी प्रतिनिधि, दरौंदा. रामनवमी को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक हुई. बीडीओ ने बैठक में प्रतिनियुक्ति किए गए अधिकारी एवं दंडाधिकारी को रामनवमी के दिन ड्यूटी पर रहने एवं अपने कर्तव्य को पालन करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दो जगह बगौरा एवं स्थानीय बाजार दरौंदा के लोगों द्वारा जुलूस निकाला जाएगा. इसके अलावे महाराजगंज से सटे गांव के युवा महाराजगंज के जुलूस में शामिल होने जायेंगे. बैठक में सीओ पूनम दीक्��ित, थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी, बीसीओ रामनारायण प्रसाद, एमओ अमूल्य नलिन, बीएओ विक्रमा मांझी, बीपीआरओ कुमार कार्तिकेय, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन