siwan news : अंडर 14 बालिका फुटबॉल टीम में पांच बेटियों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
siwan news : अंडर 14 बालिका फुटबॉल टीम में पांच बेटियों का हुआ चयन

siwan news : स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गठित बिहार की 16 सदस्यीय अंडर 14 बालिका फुटबॉल टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की पांच प्रशिक्षु खिलाड़ियों का चयन किया गया है

विज्ञापन

मैरवा. स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गठित बिहार की 16 सदस्यीय अंडर 14 बालिका फुटबॉल टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की पांच प्रशिक्षु खिलाड़ियों का चयन किया गया है. यह जानकारी निदेशक सह संस्थापक संजय पाठक ने दी. बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन अक्तूबर, 2024 में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया था. चयनित खिलाड़ियों में सविता कुमारी, नैना कुमारी, रंजना कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं अंजली कुमारी शामिल है. यह सभी खिलाड़ी बिहार टीम के साथ महाराष्ट्र कोल्हापुर के लिए रवाना हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन