ePaper

siwan news : 20 लाख रुपये रंगदारी के लिए स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग

Updated at : 11 Sep 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : 20 लाख रुपये रंगदारी के लिए स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग

siwan news : शहर के पुरानी बाजार की घटना, घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओघटनास्थल से पुलिस को मिले दो खोखे

विज्ञापन

महाराजगंज. महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित अलका ज्वेलर्स पर गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे दो की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दुकान में पर्चा फेंक बगल की गली से फरार हो गये. पर्चा में 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने महाराजगंज एसडीपीओ को दी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमन ने पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की. घटना के समय स्वर्ण व्यवसायी अशोक कुमार और उनके भाई मुन्ना कुमार दुकान पर बैठे थे. इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी नखास चौक की तरफ से आये और दुकान पर एक राउंड फायरिंग की. गोली दुकान में लगे शीशे के दरवाजा को तोड़ते हुए निकल गयी. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी बगल की गली से दो राउंड और फायरिंग करते हुए फरार हो गये. पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन