समाहरणालय परिसर में पान-गुटखा खाने और थूकनेवाले कर्मियों पर सामूहिक जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय परिसर में पान-गुटखा खाने और थूकनेवाले कर्मियों पर सामूहिक जुर्माना

समाहरणालय परिसर में जगह-जगह पान, गुटखा और खैनी खाकर फेंकने पर लगा जुर्माना

विज्ञापन

सीवान से विवेक कुमार सिंह

सीवान. समाहरणालय परिसर में जगह-जगह पान, गुटखा और खैनी खाकर फेंकने पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने गंभीरता से लिया है. समाहरणालय परिसर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कई स्थानों पर गंदगी फैली हुई है और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है. इसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों पर सामूहिक आर्थिक दंड लगाने का आदेश जारी किया है. डीएम ने आदेश में कहा है कि किसी भी कार्यालय या कर्मी की ओर से यह शिकायत नहीं की गयी कि बाहरी लोग परिसर में गंदगी फैला रहे हैं. इससे स्पष्ट होता है कि या तो समाहरणालय के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं पान-गुटखा का सेवन कर परिसर में गंदगी फैला रहे हैं, या फिर बाहरी लोगों को ऐसा करने से रोक नहीं रहे हैं. उन्होंने इसे बेहद खेदजनक स्थिति बताया है. आदेश के अनुसार समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकारियों से 500 रुपये तथा समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कर्मियों से 250 रुपये जुर्माना वसूला जायेगा. सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर राशि की वसूली कर जिला नजारत शाखा में जमा कराएं. डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अधिकारी या कर्मचारी जुर्माना जमा नहीं करेंगे, उनकी राशि वेतन से काट ली जायेगी. प्रशासन के इस फैसले के बाद समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन