महावीरी जुलूस में शामिल हुए भक्त

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 17 Aug 2025 10:30 PM

विज्ञापन

ढोल- नगाड़ों की धुन पर बच्चों और युवाओं के नृत्य के साथ शनिवार की रात जुलूस से शुरु हुआ महावीरी अखाड़े का सिलसिला रविवार की अहले सुबह तक भी जारी रहा. हाथी - घोड़े के साथ विभिन्न इलाकों से निकले आधा दर्जन से अधिक महावीरी अखाड़ों को देखने के लिए जो जहां था वहीं ठहर गया

विज्ञापन

सीवान. ढोल- नगाड़ों की धुन पर बच्चों और युवाओं के नृत्य के साथ शनिवार की रात जुलूस से शुरु हुआ महावीरी अखाड़े का सिलसिला रविवार की अहले सुबह तक भी जारी रहा. हाथी – घोड़े के साथ विभिन्न इलाकों से निकले आधा दर्जन से अधिक महावीरी अखाड़ों को देखने के लिए जो जहां था वहीं ठहर गया. रात में हर तरफ महावीर जी की प्रतिमा के साथ निकले इन अखाड़ों को देखने के लिए लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा. अखाड़ों में शामिल युवकों के पारंपरिक लाठी डंडों के साथ दिखाए जा रहे युद्ध कला के प्रदर्शन ने हर किसी में जोश भर दिया. महावीरी मेला को लेकर नगर के बड़ी मस्जिद के समीप पुलिस प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष बनाया गया था. जहां सुरक्षा को लेकर रात भर सदर एसडीएम पुष्पेंद्र गुप्ता, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. नगर के हर चौक-चौराहों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे. रात के बारह बजे के बाद प्रारंभ हुआ. महावीरी अखड़ा का मेला पूरे रात चलता रहा. मेला के हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरा व तीसरी आंख से नजर रखी जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन