सोहगरा में उमड़े श्रद्धालु,भक्तिमय हुआ माहौल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 14 Jul 2025 9:42 PM

विज्ञापन

प्रखंड के सोहगरा बाबा हंसनाथ मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार की देर शाम को ही मंदिर समिति ने लोगो के ठहरने के लिए खास तैयारी की थी. वहीं बाबा हंसनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडकी नदी में स्नान कर कतार में खड़े हो गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गुठनी. प्रखंड के सोहगरा बाबा हंसनाथ मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार की देर शाम को ही मंदिर समिति ने लोगो के ठहरने के लिए खास तैयारी की थी. वहीं बाबा हंसनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडकी नदी में स्नान कर कतार में खड़े हो गए. जिसके बाद मंदिर में बाबा हंसनाथ के पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया. जिसके बाद दूर दराज से पहुंचे लोगों ने बाबा हंसनाथ पर लाये जल से जलाभिषेक किया. वहीं आने वाले श्रद्धालुओं के हर हर महादेव और जय शिव शंभू के नारे से पूरा माहौल और भक्तिमय हो गया. मंदिर समिति के अनुसार सावन के पहले सोमवार को लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने बाबा हंसनाथ पर जलाभिषेक किया. जिनमें इस बार गोरखपुर, देवरिया, लार, सलेमपुर, बलिया, सिकंदरपुर, गाजीपुर, मऊ, भाटपार, भटनी, सीवान, छपरा, गोपालगंज जिले से लोगो ने आकर जलाभिषेक किए है. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने की तैयारियां सोहगरा में सावन के पहले सोमवार के दिन स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने आने वाले लोगों को नियंत्रित करने के लिए पहले से बने चार्ट पर काम किया. इस संबंध में सीओ डॉ विकास कुमार ने बताया कि आने वाले लोगों को पहले मुख्य मार्ग से पैदल मंदिर के मुख्य गेट तक आने की इजाजत थी. इसके बाद मुख्य द्वार पर लाइन में खड़े होने के बाद संख्या के अनुसार मंदिर के गर्भ गृह में जाने की इजाजत दी गई. जबकि इसके पूर्व मुख्य मार्ग, मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार, मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने किया व्यवस्था सोहगरा में सावन के पहले सोमवार को लेकर जो तैयारिया की गई थी. जिनमें प्रमुख रूप से मंदिर की साफ सफाई, मंदिर परिसर में रोशनी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी फुटेज प्रमुख था. वहीं आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था किया गया है. इसमें बाबा हंस नाथ सेवा समिति एवं युवा सदस्यों द्वारा प्रमुख रूप से सहयोग किया जा रहा है. वहीं बीडीओ डॉ संजय कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार, दरौली सीओ विद्या भूषण कुमार भारती, एसआई शशि भूषण सिंह, एएसआई पंकज कुमार समेत अन्य पुलिस बल पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन