देसी और अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के भागर स्थित अरहर की खेत से छापेमारी कर करीब 123 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब बरामद किया है.हालांकि, तस्कर पुलिस के चंगुल से बच निकला. मामले में पुलिस ने घुरघाट के घुनघुन महतो के पुत्र जीवन महतो और भागर के जगदेव यादव के पुत्र योगिंद्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.
सिसवन. पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के भागर स्थित अरहर की खेत से छापेमारी कर करीब 123 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब बरामद किया है.हालांकि, तस्कर पुलिस के चंगुल से बच निकला. मामले में पुलिस ने घुरघाट के घुनघुन महतो के पुत्र जीवन महतो और भागर के जगदेव यादव के पुत्र योगिंद्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि भागर स्थित धरनी बाबा के स्थान के पास तस्कर तस्करी की शराब लाकर इकठ्ठा कर रहे है. जिसको लेकर पुलिस टीम सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची. पुलिस की आने की तस्कर को भनक लग गयी वह, शराब से भरी बोरी को फेंक फरार हो गया. वही पुलिस शराब भरी बोरी बरामद करते हुए तस्कर की खोजबीन की. मगर, पता नही चलने पर बोरी को थाने लाया गया. जिसकी गिनती की गई तो बोरी में कुल सात कार्टन एट पीएम अंग्रेजी शराब जिसकी कुल मात्रा करीब 60 लीटर तथा सात कार्टन बांटी बबली जिसकी कुल मात्रा 63 लीटर पाया गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से 220 लीटर विदेशी शराब किया बरामद मैरवा. पुलिस ने शनिवार की देर रात तितरा बंगरा के समीप के क्षतिग्रस्त कार से 1225 पीस विदेशी शराब को बरामद किया है.कार सीवान की ओर जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयीं. जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई. इधर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कार से केवल शराब बरामद हुआ है. तस्कर और चालक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




