सीवान के इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान आधा दर्जन छात्राएं बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रेफरल अस्पताल में इलाजरत छात्राएं
सीवान जिले के गुठनी प्रखंड में स्थित द्रोणाचार्य इंटर कॉलेज में एक चौंकाने वाली घटना हुई. मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान अचानक आधा दर्जन से अधिक छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं. विद्यालय प्रशासन ने तुरंत सभी को रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई है.
Siwan News: सीवान जिले के गुठनी प्रखंड की दोन पंचायत स्थित द्रोणाचार्य इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान आधा दर्जन छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. विद्यालय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को तत्काल रेफरल अस्पताल, दोन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई.
बेहोश होने वाली छात्राओं की पहचान
बेहोश होने वाली छात्राओं में रेपुरा गांव की कक्षा छह की छात्रा अलिसा खातून, कक्षा सात की छात्राएं जिया कुमारी, भूमि गुप्ता और काजल कुमारी, जबकि दोन खुर्द गांव की कक्षा छह की छात्राएं सलोनी कुमारी और निशी कुमारी शामिल हैं.
कारण स्पष्ट नहीं, डॉक्टरों ने बताया स्थिति सामान्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव एवं शिक्षकों ने सभी छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं की हालत सामान्य है. हालांकि छात्राओं के अचानक बेहोश होने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. विद्यालय प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
बीईओ पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अरविंद द्विवेदी को दी गई, लेकिन उन्होंने इसे मामूली घटना बताते हुए गंभीरता नहीं दिखाई. सूचना देने वालों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है.
संपर्क का प्रयास, नहीं मिला जवाब
इस संबंध में बीईओ अरविंद द्विवेदी का पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता अली अहमद (बहारन) रेफरल अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के परिजनों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली.सूचना देने वाले लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. इस संबंध में बीईओ अरविंद द्विवेदी से उनका पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. घटना की सूचना मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अली अहमद (बहारन) रेफरल अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के परिजनों को घटना की जानकारी दिया.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










