पति के साथ घर लौट रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली

Updated at : 07 Mar 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
पति के साथ घर लौट रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली

. जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल महिला थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नसमुद्दीन शाह की पत्नी नसीमा खातून है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल महिला थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नसमुद्दीन शाह की पत्नी नसीमा खातून है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नसमुद्दीन शाह और उनकी पत्नी नसीम सीवान से शुक्रवार की संध्या तकरीबन 5:00 बजे अपने गांव मुस्तफाबाद के लिए बाइक से लौट रहे थे. वे लोग पचपकड़िया गांव के समीप पहुंचे थे. कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक नसीमा को गोली मार दी. हां गोली नसीम को सिर में लग गयी. पति और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस कर रही है मामले की जांच इधर घटना की सूचना जैसे ही जीबी नगर पुलिस को लगी थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. जहां उन्होंने मामले की जांच की. वही स्थानीय लोगों से गोलीकांड की जानकारी लेने की कोशिश की. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला को गोली लगी है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन