ePaper

समय सीमा के अंदर पूरा करें राम -जानकी पथ

Updated at : 20 May 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
समय सीमा के अंदर पूरा करें राम -जानकी पथ

मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने राम जानकी पथ परियोजना अंतर्गत जिले से गुजरने वाले दोनों खंड सीवान-मशरख एवं सीवान-गुठनी खंड में भू-अर्जन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की .

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने राम जानकी पथ परियोजना अंतर्गत जिले से गुजरने वाले दोनों खंड सीवान-मशरख एवं सीवान-गुठनी खंड में भू-अर्जन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की . बैठक में मुआवजा हेतु शेष बचे रैयतो से आवेदन प्राप्त करने का निदेश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया गया. बैठक में जानकारी दी गई कि परियोजना में आने वाले धार्मिक संरचना तथा सरकारी विद्यालय/संस्थानों के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन सबंधित अंचल अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है.जल्द ही चयन की गई भूमि पर संरचना का निर्माण प्रारम्भ कर दिया जायेगा.सीवान-मशरख खंड मे सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ है, निर्माण एजेंसी के द्वारा बताया गया कि कार्य करने मे कोई बाधा नहीं है. जिला पदाधिकारी के द्वारा समय-सीमा के अंदर कार्य करने का निदेश दिया गया.सीवान-मशरख खंड के अंतर्गत आने वाले पांच प्रखंड के सभी ग्रामों मे परिसम्पत्ति का मुआवजा हेतु भू-अर्जन कार्यालय से नोटिस निर्गत किया गया. जिसमें से कई आवेदकों को मुआवजा भुगतान भी कर दिया गया है .जिन्होंने परिसम्पत्ति का मुआवजा प्राप्त कर लिया है उन जगहों पर तुरंत कार्य प्रारंभ करने का निदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया. इसके अलावा छपरा-मांझी-दरौली पथ के चौड़ीकरण मे भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की गई. घाघरा नदी पर बन रहे पुल के पहुँच पथ मे आनेवाले भूमि के अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई.बैठक में अपर समाहर्ता , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी , परियोजना निदेशक छपरा एवं सभी सबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन