siwan news. मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे सहकारिताकर्मी

Updated:
विज्ञापन
siwan news. मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे सहकारिताकर्मी

हड़ताल पर जाने के कारण धान खरीद प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा विभागीय काम भी बाधित हो जायेगा, जिससे किसानों को बिचौलियों के हाथों धान बेचना पड़ेगा

विज्ञापन

सीवान. बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के आह्वान पर जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग के पदाधिकारी राज्य संघ के प्रति एकजुटता प्रदर्शित कर एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. उनके हड़ताल पर जाने के कारण धान खरीद प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा विभागीय काम भी बाधित हो जाएगा, जिससे किसानों को बिचौलियों के हाथों धान बेचना पड़ेगा. संघ के जिला मंत्री आजाद आलम व जिला अध्यक्ष अभय आनंद ने इस संबंध में बताया कि पूर्व में हमारे संवर्ग के अधिकारियों की वाजिब मांगों को लेकर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन विभाग द्वारा इन मांगों पर संज्ञान नहीं लिए जाने से नाराज सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ व इससे जुड़े अधिकारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा है. संघ से जुड़े अधिकारियों बताया कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के सामूहिक हड़ताल पर जाने से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया प्रभावित होगी. वहीं, फरवरी 2026 में होने वाले पैक्स निर्वाचन की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी. संघ के जिलाध्यक्ष ने अपने प्रमुख मांगों के संबंध में बताया कि धान अधिप्राप्ति में निर्दोश सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई पर रोक, संवर्ग को राजपत्रित किये जाने, सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराये जाने, पैक्स स्तर पर दक्ष कर्मी बहाल किये जाने, प्रखंड स्तर पर सहकार भवन का उपलब्धता, सहायक निबंधक पद को प्रोन्नति से भरे जाने सहित अन्य संवर्ग के समतुल्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन