मुख्यमंत्री के 25 जुलाई के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारी पूरी, जिला से पंचायत स्तर तक होंगे आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के 25 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की फाइल तस्वीर

Siwan News : बिहार सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए मुख्यमंत्री का 25 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है. सीवान जिला प्रशासन ने जिला से लेकर पंचायत स्तर तक इसके सीधा प्रसारण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन

सीवान से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट Siwan News : बिहार सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के 25 जुलाई को प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को लेकर सीवान जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों, पंचायतों और नगर निकायों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

जिला से पंचायत स्तर तक होगा कार्यक्रम का आयोजन

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला सभागार में होगा. वहीं सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड सभागार तथा पंचायत स्तर पर पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, मनरेगा भवन या अन्य उपयुक्त स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी चयनित स्थानों पर मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण कराया जाएगा.

नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है. जिला स्तर पर प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग मो. मिन्हाजुद्दीन को सहायक नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उप विकास आयुक्त पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे. पंचायत स्तर पर उनके द्वारा नामित अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे.

टीवी और लैपटॉप पर होगा सीधा प्रसारण

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर टीवी या लैपटॉप के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाए. इसके लिए इंटरनेट, टीवी स्क्रीन, कुर्सियां, दरी, स्वच्छ पेयजल, फ्लेक्स और बैनर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की होगी भागीदारी

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा. वहीं प्रखंड और पंचायत स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं, स्थानीय उद्यमियों तथा अन्य गणमान्य लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी आमंत्रण पत्र जारी करेंगे.

सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा. सभी संबंधित अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : चकसिकंदर बाजार से SBI का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, सराय क्षेत्र से बरामद हुई मशीन



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन