ई-शिक्षा कोष में 80% से कम छात्र प्रविष्टि पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापकों और बीआरपी से मांगा स्पष्टीकरण

Author Manish giri|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन खाते बच्चे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : सीवान जिले में ई-शिक्षा कोष में छात्रों की कम प्रविष्टि को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है. 80% से कम छात्रों की प्रविष्टि वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रखंड साधन सेवियों (बीआरपी) से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

विज्ञापन

Siwan News : जिले में ई-शिक्षा कोष में छात्रों की कम प्रविष्टि को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है. पीएम पोषण योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रामनाथ बैठा ने ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रखंड साधन सेवियों (बीआरपी) से स्पष्टीकरण मांगा है, जहां ई-शिक्षा कोष में छात्रों की 80 प्रतिशत से कम प्रविष्टि दर्ज की गई है.

विज्ञापन

समीक्षा में सामने आई लापरवाही

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि 23 जुलाई को ई-शिक्षा कोष में मध्याह्न भोजन योजना से लाभान्वित छात्रों की प्रविष्टि की समीक्षा की गई. समीक्षा में पाया गया कि कई विद्यालयों ने पिछले चार दिनों की अवधि में भी 80 प्रतिशत से कम छात्रों की प्रविष्टि की है. उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यदिवस पर ई-शिक्षा कोष में लाभान्वित छात्रों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से की जानी है. इसके बावजूद कई विद्यालयों में इसका पालन नहीं किया गया.

24 घंटे के भीतर मांगा गया जवाब

रामनाथ बैठा ने इसे कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों और प्रखंड साधन सेवियों को पत्र जारी किया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि पत्र निर्गत होने की तिथि से 24 घंटे के भीतर यह स्पष्ट करें कि अब तक ई-शिक्षा कोष में 80 प्रतिशत से कम प्रविष्टि क्यों की गई.

नियमित प्रविष्टि नहीं होने पर देनी होगी सूचना

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय में किसी कारणवश ई-शिक्षा कोष में नियमित प्रविष्टि नहीं हो पा रही है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई पत्र की प्रति

इस संबंध में जारी पत्र की प्रति जिले के सभी मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रखंड साधन सेवियों तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए भेजी गई है.

Also Read : हाजीपुर में 24 जुलाई को लगेगा सोलर मेला, एक ही जगह मिलेगी आवेदन, लोन और सब्सिडी की सुविधा



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन