सीवान के बड़हरिया में जुनैद रिजवी फिर बने जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

जनसुराज का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद जुनैद रिजवी और अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जन सुराज पार्टी ने बड़हरिया प्रखंड में संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है. जुनैद रिजवी को एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

जन सुराज पार्टी ने बड़हरिया प्रखंड में संगठन विस्तार की कवायद तेज करते हुए जुनैद रिजवी को एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. शनिवार को आयोजित पार्टी की बैठक में उनके पुनर्मनोयन की घोषणा की गयी. जानकारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी.

विज्ञापन

प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों का भी मनोनयन

बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी मनोनयन किया गया. इस दौरान संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई.

एमएलसी और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में आगामी एमएलसी और पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सांगठनिक गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही.

जुनैद रिजवी ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

पुनर्मनोयन के बाद प्रखंड अध्यक्ष जुनैद रिजवी ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करने की बात कही. पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनके नेतृत्व में प्रखंड में सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रखंड संरक्षक अंसारुल हक उर्फ लल्ली बाबू, उपाध्यक्ष इजराइल हुसैन, सचेतक अनीता आचार्या, महिला अध्यक्ष अनीता देवी, जिला व्यवसायिक अध्यक्ष गोविंदा सोनी, उपाध्यक्ष राजन गोंड, अवधेश यादव, अमलेश कुमार, मुकेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन