कल से संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 May 2025 10:08 PM

विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से मशाल प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ना के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है.प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से मशाल प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ना के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है. बता दें कि मशाल 2024 अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक/बालिका के लिए कुल पांच खेल विधाओं का आयोजन विद्यालय स्तर पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल को संपन्न किया गया था. वहीं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में खेल विधावार, प्रथम विजेता/प्रतिभागी टीम द्वारा 22, 23 एवं 24 मई को संकुल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. सभी संकुल समन्वयक को प्रतियोगिता स्थल पर प्रतिभागियों को प्रतिभागिता कराने हेतु निर्देशित किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिता के बारे में समुचित प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है. ताकि अन्य अभिभावक भी इस क्षेत्र में रुचि लें तथा अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाएं. संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु बच्चों की सूची तैयार की जाएगी. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को देखते हुए सभी संकुल समन्वयक को नजदीकी थाना एवं स्वास्थ्य केंद्र को इस आशय की सूचना अनिवार्य रूप से देने हेतु निदेशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन