तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

थाना क्षेत्र के पड़ौली साह टोला गांव में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई . वह गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव निवासी सत्येंद्र राम का पुत्र अंकुश कुमार है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,लकड़ी नवीगंज. थाना क्षेत्र के पड़ौली साह टोला गांव में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई . वह गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव निवासी सत्येंद्र राम का पुत्र अंकुश कुमार है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अंकुश ननिहाल पड़ौली आया हुआ था. बुधवार की दोपहर अंकुश बच्चों के साथ गांव के ही तालाब के पास खेल रहा था. तभी अचानक गायब हो गया .खोजबीन की जा रही थी तभी तालाब से उसका शव बरामद किया गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मन्नत पूर्ण होने पर अंकुश को लेकर मायके पहुंची थी मां मृतक का मामा विनोद राम ने बताया कि अंकुश भाई में अकेला था तथा उसकी दो बहनें हैं. उसकी मां ने पुत्र प्राप्त होने पर छठ स्थान पर पूजा करने की मन्नत मांगी थी, जिसको लेकर पूजन को लेकर अपने मायके अंकुश को लेकर आयी थी. सभी तरफ छठ पूजा की तैयारी चल रही थी. वही उसकी मां खरना की तैयारी कर रही थी. तभी मां को सूचना मिला कि अंकुश तालाब में डूब गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि तालाब में एक बच्चा डूबा है. जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं, जांच चल रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन