सीवान के हसनपुरा में चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक
थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक शामिल सीओ, थानाध्यक्ष व अन्य
सीवान में चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीजे बजाने और हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया गया.
सीवान: चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को एमएच नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित ने की, जबकि थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया.
शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने कहा कि चेहल्लुम आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति का पर्व है. सभी लोग इसे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं.
डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चेहल्लुम जुलूस के दौरान डीजे बजाने और किसी भी प्रकार के धारदार हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. जुलूस केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही निकाला जाएगा.
असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन को सहयोग का भरोसा
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद उर्फ कक्कू, मोहम्मद हामिद खान, सरपंच तौहिद जया, ऋषिदेव साह, छोटे इकबाल, सल्लू खान, मनोज कुमार सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











