सीवान में दवा निरीक्षण को लेकर डीएम सख्त, ड्रग्स इंस्पेक्टर को बॉडी कैमरा रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में निर्देश देते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के जिलाधिकारी ने ड्रग्स निरीक्षकों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में दवा दुकानों के निरीक्षण को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बॉडी कैमरा और पहचान पत्र अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

सीवान: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में ड्रग्स निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में दवा निरीक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी ड्रग्स निरीक्षकों को निर्देश दिया कि दवा दुकानों एवं अन्य संस्थानों के निरीक्षण के दौरान अपना पहचान पत्र और बॉडी कैमरा अनिवार्य रूप से साथ रखें. उन्होंने कहा कि इससे निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और कार्रवाई में किसी तरह की शिकायत की गुंजाइश नहीं होगी.

नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी

डीएम ने अधिकारियों को नारकोटिक्स औषधियों की बिक्री और भंडारण पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी दवाओं के अवैध उपयोग को रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच जरूरी है.

उन्होंने सरकारी औषधि भंडारों का निर्धारित समय अंतराल पर नियमित निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान नकली, मिलावटी और अवैध दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए. इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, ड्रग्स निरीक्षक-01 रविशंकर, ड्रग्स निरीक्षक-02 दयानंद प्रसाद सिंह, ड्रग्स निरीक्षक-03 नरेश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन