छपरा–सीवान रेलखंड में टिकट जांच अभियान, 38 बेटिकट यात्री धराए

टिकट जांच करती टिकट निरीक्षक
सारण और सीवान रेलखंड पर रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस कार्रवाई से न केवल बेटिकट यात्री धराए, बल्कि टिकट काउंटरों पर भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली.
Saran News: सारण जिले के विभिन्न स्टेशनों पर यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई. टीम ने छपरा कचहरी–मशरख–दरौंदा रेलखंड की ट्रेनों और स्टेशनों पर औचक जांच की. इस दौरान मुख्य रूप से गाड़ी संख्या 55105 छपरा कचहरी–थावे डेमू तथा 15708 अमृतसर–कटिहार आम्रपाली मेल एक्सप्रेस सहित कई सवारी एवं मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई.
संयुक्त टीम ने चलाया अभियान
सारण और सीवान क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीवान) प्रणव प्रभाकर एवं मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी. इस टीम में पांच वरिष्ठ टिकट जांच कर्मियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों को शामिल किया गया था. संयुक्त टीम की इस अचानक कार्रवाई से बेटिकट रेल यात्रियों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा.
टिकट काउंटरों पर लगी भीड़
सारण और सीवान के संबंधित स्टेशनों पर इस अभियान के दौरान एक सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला. चेकिंग की भनक लगते ही स्टेशनों के मुख्य टिकट काउंटरों पर साधारण टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं. रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति आम यात्रियों में बढ़ती जागरूकता और डर दोनों का एक साफ संकेत है.
Also Read: सीवान: सीएमआर आपूर्ति नहीं करने पर चार पैक्स के खिलाफ कार्रवाई, छह माह के लिए बोर्ड भंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










