सीवान: अब ड्रोन की निगरानी में रेलवे स्टेशन, यार्ड और ट्रैक, आरपीएफ की 'तीसरी आंख' हुई सक्रिय

Author Amarnath Sharma|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

ड्रोन से निगरानी करते आरपीएफ के अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान रेलवे स्टेशन, यार्ड और ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ड्रोन सर्विलांस शुरू कर दिया है। आधुनिक ड्रोन कैमरा अब चौबीसों घंटे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा।

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सीवान रेलवे स्टेशन, मुख्य रेलवे यार्ड और संवेदनशील रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बनाते हुए ड्रोन सर्विलांस शुरू कर दिया है. अब संपूर्ण रेल परिसर में होने वाली किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों, चोरी की वारदातों और अनधिकृत प्रवेश पर आरपीएफ की ''तीसरी आंख'' यानी आधुनिक ड्रोन कैमरा चौबीसों घंटे पैनी नजर रखेगा.

विज्ञापन

अधिकारियों ने चलाया अभियान

सीवान में वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट के सहायक उप-निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी एवं कांस्टेबल राजू यादव द्वारा ड्रोन के माध्यम से यह विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. इस हाईटेक अभियान के तहत रेलवे यार्ड में खड़े रहने वाले कीमती माल वैगनों, मुख्य रेलवे ट्रैक तथा अन्य चिन्हित संवेदनशील स्थानों की व्यापक हवाई निगरानी की जा रही है.

सटीक निगरानी होगी संभव

सीवान के आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार इस आधुनिक ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से बेहद कम समय में एक बहुत बड़े क्षेत्र की सटीक और लाइव निगरानी आसानी से संभव हो रही है. इससे न सिर्फ रेल संपत्ति की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि ट्रेनों में चोरी, ट्रैक के आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और अवैध रूप से प्रवेश करने जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा.

अपराधमुक्त बनेगा रेल परिसर

सीवान रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट कहा है कि रेल यात्रियों की जान-माल और सरकारी रेल संपत्ति की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आधुनिक तकनीक और कैमरों से लैस यह विशेष हवाई निगरानी अभियान आगे भी जिले में लगातार जारी रहेगा. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर को पूरी तरह सुरक्षित, भयमुक्त और अपराधमुक्त बनाना है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

Also Read: सीवान: दरौंदा में पुलिस की छापेमारी, दो वारंटी और एक शराबी गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन