सीवान: ऑपरेशन ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत छह बाल श्रमिक मुक्त, महाराजगंज-रघुनाथपुर में छापेमारी

Author Amarnath Sharma|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बल श्रमिक को मुक्त कराने के लिए छापेमारी करते अधिकारी

सीवान जिले में 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत एक बड़ी कार्रवाई में छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है. यह अभियान महाराजगंज और रघुनाथपुर प्रखंडों में चलाया गया. प्रशासन का लक्ष्य बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित बचपन दिलाना है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित विशेष धावा दल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने ‘ऑपरेशन नया सवेरा 3.0’ के तहत महाराजगंज और रघुनाथपुर प्रखंड में संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया. धावा दल की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संस्थानों पर हुई संयुक्त छापेमारी

सीवान के दोनों प्रखंडों के विभिन्न चिन्हित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी की गई. इस पूरे अभियान के दौरान मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू), स्थानीय थाना पुलिस तथा स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया. टीम ने मौके से बच्चों को रेस्क्यू करने के साथ ही संबंधित नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

समिति के सुपुर्द किए बच्चे

सीवान जिला प्रशासन द्वारा विमुक्त कराए गए सभी छह बच्चों को आगे की आवश्यक कागजी कार्रवाई और पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है. श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले से बाल श्रम उन्मूलन के लिए आगे भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा और सुरक्षित बचपन का उनका मौलिक अधिकार दिलाना है.

अभियान में शामिल रही टीम

सीवान में चले इस महत्वपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु रंजन पांडे, सौरभ सुमन, हिमांशु राज, विश्वजीत कुमार एवं अनीता कुमारी शामिल रहीं. इनके साथ ही सीएसए स्वीटी कुमारी सिंह, प्रोग्राम मैनेजर भोला श्रीवास्तव, सीएस डब्ल्यू धीरज सिंह, भोलू कुमार तथा रघुनाथपुर थाना की पुलिस टीम ने मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभाई.

Also Read: सीवान: भारत विकास परिषद का ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’, 200 से अधिक छात्राओं की हुई जांच



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन