सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

Author Afjal anwar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

आरोपीत के घर पर इस्तेहार चिपकाते पुलिस | Prabhat Khabar Network

सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 10 फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के कड़े आदेश पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने मुनादी पीटकर आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के गंभीर मामले में यह कार्रवाई की गई है. मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 मुख्य आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को स्थानीय न्यायालय के कड़े आदेश पर गांव में डुगडुगी बजाकर उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

न्यायालय में आत्मसमर्पण की चेतावनी

सीवान पुलिस ने आरोपितों के पैतृक घरों पर पहुंचकर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान लाउडस्पीकर और ढोल के माध्यम से मुनादी कराकर सभी फरार अभियुक्तों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सख्त चेतावनी दी गई. इस कार्रवाई के दौरान रामापाली गांव में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई.

इन आरोपियों के घर कार्रवाई

सीवान के महाराजगंज थाना पुलिस द्वारा जिन चिन्हित आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें मुख्य रूप से अनुप यादव, सुमित यादव, पारस यादव, नन्दकिशोर यादव, रजनीश यादव, राकेश यादव, रूपेश यादव तथा मनोज यादव शामिल हैं. इन सभी के साथ कुल 10 नामजद आरोपियों के घरों पर न्यायालय के सख्त निर्देशानुसार यह मुनादी कराई गई.

Also Read: सीवान: भारत विकास परिषद का ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’, 200 से अधिक छात्राओं की हुई जांच


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन