नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू

Updated:
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू

पारंपरिक गीतों के बीच लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया. इसे लेकर सुबह से ही शहर से लेकर प्रखंडों के विभिन्न नदी तटों दरौली,सिसवन सहित अन्य नजदीकी गंगा घाट पर स्नान करने वाले व्रतियों की भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. जिले पारंपरिक गीतों के बीच लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया. इसे लेकर सुबह से ही शहर से लेकर प्रखंडों के विभिन्न नदी तटों दरौली,सिसवन सहित अन्य नजदीकी गंगा घाट पर स्नान करने वाले व्रतियों की भीड़ उमड़ी. प्रात: से ही स्नान करने के लिये श्रद्धालुओं का सरयू व दहा नदी के तट पर आने की सिलसिला शुरू हो गया. व्रतियों ने कद्दु भात को सात्विक ढंग से तैयार कर ग्रहण किया और पास पड़ोस के लोगों को भी प्रसाद के रूप में वितरित किया. महापर्व को लेकर जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में चहल पहल काफी बढ़ गयी है .वहीं गली मुहल्लों में छठ महापर्व से जूड़े पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है एक तरफ जहां पूजा के लिये जरूरी खरीदारी शुरू हो चुकी है तो घरों में इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है . नहाय खाय को लेकर व्रती सुबह स्नान-ध्यान कर पूजा -अर्चना की . छठ व्रत का संकल्प लेकर नये चूल्हे पर पूरे पवित्रता के साथ खाना पकाया. अरवा चावल , चने की दाल व कद्दू की सब्जी बनाये .फिर उसे ग्रहण कर अनुष्ठान की शुरुआत की . नहाय खाय में कद्दू का विशेष महत्व होने की वजह से छठ होने वाले हर घर में इसका एक व्यंजन बना . आज बनेगा खरना का प्रसाद व्रती बुधवार को खरना का प्रसाद बनायेंगी . व्रती पूरे दिन उपवास रहकर शाम में नदी – तालाब में स्नान कर खरना का प्रसाद खीर और रोटी या पूरी बनायेंगी . खरना के प्रसाद में गंगाजल , दूध , गुड़ , अरवा चावल का प्रयोग कर मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी से प्रसाद बनाने के बाद भगवान सूर्य को अर्पित करने के बाद ग्रहण करेंगी बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए दोपहर से ही भीड़ सब्जी मंडी, श्रद्धानंद बाजार, थाना रोड़, तेलहट्टा, राजेंद्र पथ, जेपी चौक, कचहरी रोड़ में पहुंचने लगी. बाजार से लेकर फुटपाथ पर हर जगह दुकानें सजी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन