सीवान के सिसवन में शराब तस्कर गिरफ्तार, 228 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद

Siwan News: चैनपुर खलका बाजार में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक कारोबारी को 228 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
Siwan News: चैनपुर खलका बाजार में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को 228 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की. बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी अभिषेक चौधरी के रूप में हुई है. वह खलका बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी के कारोबार में संलिप्त था. छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से 58 लीटर देशी और 170 लीटर अंग्रेजी शराब, यानी कुल 228 लीटर शराब बरामद की गई.
शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी
थानाध्यक्ष विजय रंजन ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी कीमत पर शराब के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है.
Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










