गोरख सिंह कॉलेज में चलेगा केंद्रीय विद्यालय

महराजगंज.केंद्रीय विद्यालय महराजगंज का संचालन गोरख सिंह महाविद्यालय कैंपस में होगा.इसकी जानकारी महाविद्यालय कैंपस में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर व प्रशासनिक पदाधिकारी भीम कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान दी. मई से एक से लेकर पांचवीं कक्षा की पढ़ाई होगी.
प्रतिनिधि,महराजगंज.केंद्रीय विद्यालय महराजगंज का संचालन गोरख सिंह महाविद्यालय कैंपस में होगा.इसकी जानकारी महाविद्यालय कैंपस में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर व प्रशासनिक पदाधिकारी भीम कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान दी. मई से एक से लेकर पांचवीं कक्षा की पढ़ाई होगी. सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा.इस महाविद्यालय परिसर में स्कूल के संचालन से बच्चों को सुरक्षित वातावरण व सभी सुविधाएं मिल सकेगी.सांसद ने कहा कि जल्द ही विद्यालय के लिए स्थायी जमीन उपलब्ध हो जायेगा.जहां भवन का निर्माण किया जायेगा.केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने कहा कि अभी विद्यालय में वर्ग एक से पांचवीं तक का संचालन होगा.प्रत्येक वर्ष एक वर्ग बढ़ेगा.डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय जो बंद होने के कगार पर था.प्रशासन व स्थानीय लोगों के प्रयास से शुरू होने जा रहा है. महाराजगंज क्षेत्र के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.डीएम ने कहा कि इस कार्य के लिए सांसद एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन का सराहनीय पहल रहा.वही केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए सांसद,डीएम व उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने टेघडा और हरकेशपुर गांव स्थित भूमि का निरीक्षण किया.मौके पर पूर्व विधायक हेमनारायण साह,गोरख सिंह, प्रो. अभय कुमार सिंह, एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, सिविल सर्जन डॉ. श्रीनीवास प्रसाद,बीडीओ बिन्दु कुमार, सीओ जितेन्द्र कुमार,केन्द्रीय विद्यालय के सहायक पदाधिकारी आरके दास,प्राचार्य हेमन्त कुमार, प्राचार्य एमपी सिंह,डा. त्रिपुरारी सिंह,बीएड प्रभाग के चैयरमेन वीणा कुमारी,अजय कुमार सिंह,पूर्वी भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, अमरजीत सिंह राहुल सिंह,मनीष सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुरारी सिंह,शैलु यादव,अजय कुमार सिंह,प्रो जगदीश सिंह,संजय सिंह राजपुत,पंकज सिंह,पंकज कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




