ePaper

महाराजगंज में खुला केंद्रीय विद्यालय

Updated at : 30 Jun 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
महाराजगंज में खुला केंद्रीय विद्यालय

अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय परिसर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय अस्थायी रूप से शुरू हो गया. द्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश सहित केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर, गोरख सिंह महाविद्यालय निदेशक डॉ अभय कुमार सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, एसडीएम अनिता सिन्हा, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन पश्चात फीता काटकर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,महाराजगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय परिसर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय अस्थायी रूप से शुरू हो गया. द्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश सहित केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर, गोरख सिंह महाविद्यालय निदेशक डॉ अभय कुमार सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, एसडीएम अनिता सिन्हा, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन पश्चात फीता काटकर उद्घाटन किया. केवी महाराजगंज के प्राचार्य हेमंत कुमार साहू ने मुख्य अतिथियों को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक नया युग के शुभारंभ जैसा है.सांसद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के जमीन के लिए जैसे ही एनओसी मिलेगा, नये भवन बनाने के लिए राशि जल्द ही आवंटित कर दी जाएगी. जहां प्लस टू तक की पढ़ाई संभव हो सकेगी. केवि के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने कहा कि आज से इस विद्यालय कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई का शुभारंभ हो गया. जहां हर वर्ष एक-एक कक्षा में बढ़ोतरी होगी और नया भवन जैसे ही बन कर तैयार होगा, प्लस टू तक की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सुप्रिया कुमारी, मनीष कुमार सिंह, पवन कुमार, राहुल सिंह, पारस नाथ द्विवेदी, शशिकांत तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, अवधेश कुमार पाण्डेय, जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार गुड्डू, गुड्डू सिंह, विकास कुमार सिंह, मृत्युंजय राज आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन