सीवान: हसनपुरा में बंद घर का ताला तोड़कर 30 लाख की चोरी, अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Umashankar ram|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
बंद घर का ताला तोड़कर 30 लाख के आभूषण व सामान की हुई थी चोरी, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

गृहस्वामी का घर | Prabhat Khabar Network

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव में एक बंद घर से लगभग 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी हो गए. घर के मालिक गुजरात में रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की मौजूदगी से पुलिस को जांच में मदद मिल रही है.

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान की चोरी के मामले में पीड़ित सोनू कुमार सिंह ने एमएच नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से मामले का शीघ्र उद्भेदन करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है.

गुजरात में रहते हैं गृहस्वामी, सूने घर का उठाया फायदा

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोनू कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं. गांव स्थित पैतृक घर पर उनका कभी-कभार ही आना-जाना होता है. इसी का फायदा उठाकर 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे से 1 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया.

इसके बाद चोरों ने घर के सभी कमरों, अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़ दिए तथा उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.

सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण हुए चोरी

पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामानों में सोने का हार, मांगटीका, नथिया, अंगूठियां, कान के झुमके, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी की पायल, चांदी के बर्तन सहित कई बहुमूल्य आभूषण शामिल हैं. चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है.

सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

सोनू कुमार सिंह ने बताया कि उनके चाचा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब 10:42 बजे कुछ संदिग्ध लोग घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर आरोपितों की पहचान करने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

प्राथमिकी दर्ज, जल्द खुलासे का दावा

इस संबंध में एमएच नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन