Siwan News : भूमि सर्वेक्षण अभियान के तहत सीमा सत्यापन शुरू

Updated:
विज्ञापन
Siwan News : भूमि सर्वेक्षण अभियान के तहत सीमा सत्यापन शुरू

गुठनी प्रखंड के बरपलिया पंचायत अंतर्गत खिरौली मौजा में गुरुवार को भूमि सर्वेक्षण अभियान के तहत सीमा सत्यापन कार्य की शुरुआत की गयी. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि खिरौली सहित सभी मौजों में किस्तवार प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है.

विज्ञापन

गुठनी. गुठनी प्रखंड के बरपलिया पंचायत अंतर्गत खिरौली मौजा में गुरुवार को भूमि सर्वेक्षण अभियान के तहत सीमा सत्यापन कार्य की शुरुआत की गयी. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि खिरौली सहित सभी मौजों में किस्तवार प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. इसके तहत सबसे पहले भूमि के नक्शे तैयार किये जायेंगे, जिससे स्वामित्व और सीमाओं का स्पष्ट निर्धारण किया जा सकेगा. यह प्रक्रिया भूमि विवाद से बचाव और स्वामित्व अधिकार सुरक्षित करने में सहायक होगी. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे नक्शे अधिक सटीक बन रहे हैं. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की भूमि सीमाओं का सही अंकन हो रहा है. सभी रैयतों से अपील की गयी है कि वे अपने स्वघोषणा पत्र व जमीन संबंधी कागजात जल्द-से-जल्द गंडक भवन स्थित भूमि सर्वे कार्यालय में जमा करें. मौके पर विशेष सर्वे अमीन मोतीचंद प्रजापति, नवीन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन