ePaper

बिहार की महिला का डेढ़ लाख में सौदा, पति की शिकायत पर यूपी से 5 तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 14 Apr 2025 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
human traffickers| Bihar woman sold for 1.5 lakhs, 5 smugglers arrested from UP on husband's complaint

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: सीवान जिले में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने अपहरण की गई एक महिला को उत्तर प्रदेश के मथुरा से बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. आरोपियों ने महिला को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से गायब हुई एक महिला की बरामदगी ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा से महिला को सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

बॉर्डर इलाके से लीलावती को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, सिसवा खुर्द गांव निवासी राजेश कुशवाहा की पत्नी अचानक लापता हो गई थी. इस मामले में 17 फरवरी 2025 को पति ने गांव की लीलावती देवी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. जांच के लिए बनी विशेष टीम ने बॉर्डर इलाके से लीलावती को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले ने मानव तस्करी की दिशा ले ली.

बहला-फुसलाकर महिला को बेचा

लीलावती की निशानदेही पर मथुरा से चार और आरोपियों को पकड़ा गया है. पूछताछ में पता चला कि लीलावती ने महिला को बहला-फुसलाकर डेढ़ लाख रुपये में मथुरा निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया था. पीड़िता की जबरन शादी भी कराई गई थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

गिरफ्तार आरोपियों में लवकेश ठाकुर (मथुरा), कृपाशंकर (देवरिया), परतोष ठाकुर (मथुरा), लवली देवी (आगरा) और अनु देवी (गोरखपुर) शामिल हैं. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और तस्करी के दायरे का पता लगाने में जुटी है. एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है.

Also Read: बिहार के इन 18 जिलों में आंधी-बारिश मचाएगी तबाही! मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन