Bihar Crime: यूपी के बलिया से जुड़ा जितेंद्र हत्याकांड का तार, सिवान के उखई चंवर में मिला था युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: सीवान में जिस युवक का शव मिला था, उसकी हत्या का तार यूपी के बलिया से जुड‍़ा हुआ है. हत्या सिर कुचलकर कर दी गई थी. अब सीवान जिले की पुलिस यूपी के बलिया में छापेमारी करेगी.

विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान जिले के उखई चंवर से बरामद शव मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ऊखई चंवर से बरामद यूपी के बलिया जिले के सिकंदरापुर थाना क्षेत्र के धन धनेजा गांव निवासी जितेंद्र हत्या का मामले में पुलिस बलिया में छापेमारी करेगी, जिसके बाद हत्या का उद्भेदन हो सकेगा. बताते चलें कि 30 मई की देर रात्रि पुलिस ने थाना क्षेत्र के उखई चंवर से जितेंद्र का शव बरामद किया था. जहां उसकी हत्या सिर कुचलकर कर दी गई थी.

शव सीवान में बरामद की गई थी

युवक 27 मई को परिजनों से सीवान किसी महिला का विदाई करने की बात कह कर निकाला था. लेकिन देर रात्रि तक जब वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी की प्राथमिक दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. 30 मई को मुफस्सिल पुलिस ने शव बरामद की थी. वहीं सिकंदरापुर थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक स्कॉर्पियो से सीवान के लिए निकला था. जहां उसकी शव सीवान में बरामद की गई थी.

बलिया में छापेमारी करेगी पुलिस

हालांकि जिस स्कार्पियों से वह गया था अब तक उस स्कॉर्पियो का पता नहीं चल सका हैं. जिसकी जांच चल रही है. वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास का कहना है कि जितेंद्र की हत्या में बलिया के अपराधी शामिल हैं. जिसकी तलाश की जा रही हैं. अब पुलिस बलिया में छापेमारी करेगी. जिसके बाद जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

यूपी मद ही हत्या की आशंका

थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि जितेंद्र की हत्या यूपी में ही होने की आशंका हैं. यूपी में ही किसी दुश्मनी को लेकर उसकी हत्या की गई होगी. स्थानीय सिकंदरपुर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं. स्थानीय थाना की मदद मिलती तो अबतक हत्या का उद्भेदन हो गया रहता.

Also Read: Bihar Crime: भारत-नेपाल सीमा पर पुल के नीचे मिला हैंड ग्रेनेड, बॉर्डर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन