सरयू नदी में वृद्ध महिला की डूबने से मौत

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :27 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
सरयू नदी में वृद्ध महिला की डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के पीपा पुल के समीप सरयू नदी में सोमवार की दोपहर स्नान कर रही वृद्ध महिला की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. उसकी पहचान दरौली गांव निवासी नवल किशोर गोंड की पत्नी राधा देवी (55)के रुप हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,दरौली. थाना क्षेत्र के पीपा पुल के समीप सरयू नदी में सोमवार की दोपहर स्नान कर रही वृद्ध महिला की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. उसकी पहचान दरौली गांव निवासी नवल किशोर गोंड की पत्नी राधा देवी (55)के रुप हुआ है. परिजनों कि माने तो वह घर से सरयू नदी में नहाने की बात कहके निकली हुई थी.वहां मौजूद चरवाहों, ग्रामीणों, और मछुआरों की माने तो नहाने के क्रम में नदी के गहरे पानी में बहते हुए चली गई.जहां अधिक पानी होने के चलते वह डूबने लगी.उसके संग स्नान कर रहे अन्य लोगों ने उसे डूबता देखकर शोर मचाने लगे.उनकी आवाज सुनकर नदी किनारे मौजूद लोग मौके पर पहुंचे इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश करना शुरू किया. करीब तीस मिनट के बाद उसे गहरे पानी से बाहर निकाला गया.ग्रामीण उसे लेकर पीएचसी पहुंचे. जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पीएचसी में लगा जनप्रतिनिधियों का जमावाड़ा थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी नवल किशोर गोंड की पत्नी राधा देवी (55) वर्ष की मौत की खबर सुनकर पीएचसी में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों में मुखिया लालबहादुर , सरपंच राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा गुप्ता, रितेश सिंह मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन