siwan news. महादलित समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना विशेष शिविर का उद्देश्य

Updated:
विज्ञापन
siwan news. महादलित समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना विशेष शिविर का उद्देश्य

महादलित टोलों में लगने वाले विशेष विकास शिविर के संचालन को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

बड़हरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को महादलित टोले में लगने वाले विशेष विकास शिविर के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरीय पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रिजवान फिरदौस कुरैशी की अध्यक्षता में की गयी. महादलित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोले में लगने वाले विशेष विकास शिविर की तैयारी के लिए हुई बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रिजवान फिरदौस कुरैशी ने कहा कि शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करनी है. इसके लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाना आवश्यक है.

आन स्पॉट होगा समस्याओं को निपटारा

उन्होंने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले लाभार्थियों की समस्याओं का ऑनस्पॉट समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महादलित समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करना है. साथ ही, महादलित समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करना है. बैठक में बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि विशेष शिविर के माध्यम से अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को ऑनस्पॉट लाभ दिलाना है.

शिविर के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी में नामांकन,जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, स्वयं सहायता भत्ता योजना, इ-श्रम कार्ड में निबंधन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, वास-भूमि, बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा, बुनियाद केंद्र से संबंधित योजनाएं, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली निश्चय योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन, जीवन ज्योति योजना ,सुरक्षा बीमा, बिजली कनेक्शन, सतत् जीविकोपार्जन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय जैसी योजनाओं से महादलितों के हर परिवार को आच्छादित करना है. शिविर में सभी कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों के कर्मचारियों को पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. प्रशिक्षण शिविर में सभी विभागों से संबंधित व्यक्तियों को उनके क्या दायित्व है, उसे कैसे पूरा कर रिपोर्ट तैयार करना है.इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री कुरैशी के नेतृत्व में प्रखंड की कोइरीगांवा पंचायत के हरदिया गांव की महादलित बस्ती का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की पहुंच की जानकारी ली गयी. मौके पर बीडीओ संदीप कुमार, बीपीआरओ सूरज कुमार, बीसीओ जुबैर अहमद,एलइओ मुरारी सिंह,एमओ तब्बू खातून,बीइओ राजीव कुमार पांडेय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार,मनरेगा पीओ राजेश सिंह सहित अन्य प्रखंडस्तरीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन