ePaper

siwan news : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सीवान में उबाल

Updated at : 24 Apr 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सीवान में उबाल

siwan news : विभिन्न संगठनों ने जताया आक्रोश, आतंकियों को कड़ी सजा देने की उठायी आवाज

विज्ञापन

सीवान. कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की क्रूरतापूर्ण हत्या के बाद सीवान भी उबाल है. सबकी बस एक ही मांग है कि आतंक और उनके आकाओं को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये.

गुरुवार की संध्या में बजरंग दल ने शिव व्रत मंदिर से आक्रोश मार्च निकाला. वहीं, लायंस क्लब ने गांधी मैदान से जेपी चौक तक कैंडल मार्च निकाला. सब में बस एक बात सामान्य दिखी कि सभी आक्रोशित थे. पहलगाम के मृतकों को देशवासी अश्रुपूरित श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं. नारों से न्याय की आवाज भी बुलंद की जा रही है. वहीं सभी यही चाहते हैं कि गुरुवार को मधुबनी में प्रधानमंत्री ने जैसे आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वैसी कार्रवाई होनी चाहिए. कायराना हमले के बाद सियासी सीमाएं दरकती दिखीं. मजहब के फासले भी सिमटते दिखे. सभी बदले की करवाई की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित लोग यह कहते दिख रहे हैं कि आतंकियों ने देश की आत्मा पर घात नहीं किया है, अपितु देश के सांप्रदायिक सद्भाव और सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. कई लोगों ने यह भी कहे रहे हैं कि हम भारत सरकार से ऐसे सर्जिकल स्ट्राइक की उम्मीद कर रहे हैं, जो पाकिस्तान के सारे आतंकी ठिकानों को एक साथ तबाह कर दे.

मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार रिटायर्ड फौजी

पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत के बाद रिटायर फौजी एक बार फिर सीमा पर कमान संभालने को तैयार हैं. पचरुखी प्रखंड के पपौर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ललन तिवारी ने कहा कि सरकार अगर मौका देती है, तो हम सभी रिटायर फौजी एक बार फिर कमान संभालने को तैयार हैं. पाकिस्तान में घुस कर तिरंगा लहराने का समय आ गया है. एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है.

इंसानियत को किया शर्मसार

रामदेव विचार मंच के संयोजक अभिषेक सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के साथ घटी घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना है. मानवता कराह रही है, और सभी के आंखों में आंसू है. निर्दोषों को मारना, किसी मजहब का उसूल नहीं है. आतंकियों का इससे ज्यादा कुरूप चेहरा और क्या हो सकता है. इन आतंकियों के साथ बहुत ही कड़ाई से पेश आने की जरूरत अब आन पड़ी है.

कड़ी कार्रवाई कर देशवासियों को विश्वास में ले सरकार

पहलगाम में हमला के बाद सरकार को बिना कोई देर किये पाकिस्तान में संचालित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर देना चाहिए. हमे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी देश को विश्वास में लेने की क्या जरूरत है. जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है, तो तत्काल कार्रवाई कर देशवासियों का विश्वास बरकरार रखना चाहिए.

मृतकों को कैंडल मार्च निकालकर दी गयी श्रद्धांजलि

सीवान. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में 28 हिन्दू पर्यटकों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है. गुरुवार को जिला वासियों ने शहर के शिव व्रत साह छठ घाट धर्मशाला से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व सनातन संघर्ष समिति, सीवान के संयुक्त तत्वावधान में एक कैंडल मार्च निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जेपी चौक पर आकर पहलगाम में शहीद हुए हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी. लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गये और केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की गयी. बजरंग दल के बिहार झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय कुमार ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हमला कर के भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस किया है. ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. सरकार आतंकियों की पहचान करें और उन्हें ढूंढकर मारे. मौके पर नगर परिषद सभापति सैंपी गुप्ता, उपसभापति किरण गुप्ता, प्रभात रंजन, गिरीश कुमार सिंह, बबलू साह, रंजीत शाही, विनोद, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, कुंदन सिंह, त्रिलोकी पटेल, हैप्पी यादव, जयप्रकाश गुप्ता, नीरज पटेल, देवेंद्र गुप्ता, राजन कुमार, रोशन कुमार, मुकेश कुमार जायसवाल, मुकेश कसेरा, चंदन चौरसिया, गणेश कसेरा, मनोज गुप्ता व सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन