siwan news. 320 रुपये से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर होगी कार्रवाई

Published by : Shashi Kant Kumar Updated At : 19 Dec 2025 10:26 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को प्रमुख शांति देवी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

गुठनी/दरौली. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख शांति देवी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी खाद विक्रेता, कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य एजेंडा किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना तथा यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाना रहा. इस दौरान यूरिया खाद की बिक्री व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी गणेश पांडे ने सभी खाद विक्रेताओं को स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि यूरिया खाद की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित दर 320 रुपये प्रति बोरी पर ही की जाए. इससे अधिक मूल्य पर बिक्री, जबरन टैगिंग या किसानों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित खाद विक्रेता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस निलंबन अथवा रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी.

किसानों को नहीं होने दी जायेगी परेशानी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर उर्वरक वितरण की सतत निगरानी की जाएगी. सभी कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद और भौतिक स्टॉक का मिलान किया जाएगा. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है. किसी भी कीमत पर किसानों को उर्वरक के लिए भटकने नहीं दिया जाएगा. बैठक में बीडीओ शिखा दीप्ति, कृषि समन्वयक रामअयोध्या पंडित, चंदन कुमार गुप्ता, चंदन राम सहित प्रखंड के सभी कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक एवं खाद विक्रेता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन