क्लब की गतिविधि को अपलोड नहीं करने पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
क्लब की गतिविधि को अपलोड नहीं करने पर कार्रवाई

यूको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम की गतिविधि विभाग से जारी किये गये पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही ऐसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिनके द्वारा यूको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम की कोई भी जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गयी है. ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को सत्र 2024- 25 के इको क्लब गठन के लिए दी जाने वाली राशि भी नहीं दी जायेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. यूको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम की गतिविधि विभाग से जारी किये गये पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही ऐसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिनके द्वारा यूको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम की कोई भी जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गयी है. ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को सत्र 2024- 25 के इको क्लब गठन के लिए दी जाने वाली राशि भी नहीं दी जायेगी. जिले के सभी प्राइमरी, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम संचालित करने के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष राशि दी जाती है. यूको वलब संचालित करने के लिए प्राइमरी विद्यालय में 5000 ,मध्य विद्यालय में 15000 एवं उच्च विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित करने के लिये 25000 दी जाती है. कार्यक्रम की गतिविधि पोर्टल पर अपलोड करने के लिए डीपीओ एसएसए अवधेश कुमार ने हेडमास्टरों को निर्देश दिया है.डीपीओ एसएसए ने कहा है कि जिले के सभी विद्यालयों में यूको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम का संचालन किया जाता है. कार्यक्रम संचालित करने के बाद कार्यक्रम से संबंधित फ़ोटो व गतिविधि विभाग द्वारा जारी किये गये पोर्टल पर अपलोड करने के लिये निर्देशित किया गया था.आदेश के बावजूद भी हेडमास्टरों द्वारा इसका अनुपालन नही हो रहा है. ऐसे सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया जा रहा है कि विभाग से जारी पोर्टल पर गतिविधि अपलोड कर दें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन