ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 10 May 2025 9:48 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बडगांव गोसाई टोला दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की रात एक बजे ट्रेन से कटा हुआ एक शव को पुलिस ने बरामद किया. शव क्षत विक्षत हाल में डाउन लाइन के बोचोबीच पड़ा हुआ था. पुलिस ने घटना स्थल से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. थाना क्षेत्र के बडगांव गोसाई टोला दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की रात एक बजे ट्रेन से कटा हुआ एक शव को पुलिस ने बरामद किया. शव क्षत विक्षत हाल में डाउन लाइन के बोचोबीच पड़ा हुआ था. पुलिस ने घटना स्थल से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के सात घंटे बाद मृतक के मोबाइल पर किसी का फोन आने पर उसकी पहचान हुई. परिजनों को उसके पहले कुछ नहीं पता था. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. इधर ट्रेन से कटकर हुए मौत की घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. मृतक थाना क्षेत्र के बडगांव गोसाई टोला के परमेश्वर प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र गगन गोंड था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मैरवा और बनकटा के बीच डाउन ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना गाड़ी संख्या 15090 गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने मैरवा स्टेशन मास्टर को दिया. सूचना पर रेल पुलिस रामकुमार यादव और विंदेश्वर साह पहुंचे. सूचना के कुछ देर में मैरवा पुलिस भी पहुंच गयी. सभी ट्रैक से शव को हटाकर ट्रैक को खाली कराया. तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक गगन- घटना हत्या है या आत्महत्या इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. इधर गगन कब घर से कहा गया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी. सीधे शनिवार की सुबह मौत की घटना परिवार वालों को मिलते ही कोहराम मच गया. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है. एक भाई बीएसएफ का जवान है. दूसरा प्राइवेट जॉब करता है.पिता शिक्षक के पद पर कार्यरत है. घर से महज 100 मीटर की दूरी पर गगन का शव मिलने से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन