शॉर्ट सर्किट से बांसबारी में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से बांसबारी में लगी आग

लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में रविवार की देर शाम बिजली के ट्रांसफॉर्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण बांसबारी में भीषण आग लग गयी. आग ने पूरे बांस को अपनी चपेट में ले लिया.जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

विज्ञापन

गोरेयाकोठी/लकड़ीनवीगंज. लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में रविवार की देर शाम बिजली के ट्रांसफॉर्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण बांसबारी में भीषण आग लग गयी. आग ने पूरे बांस को अपनी चपेट में ले लिया.जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर से अचानक तेज चिंगारी निकली, जिसके बाद समीप स्थित बांस में आग पकड़ ली. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरी बांसबारी धू-धू कर जलने लगी. आग की लपटें देखकर आसपास के लोग बाल्टी, पानी और अन्य संसाधनों के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण ग्रामीणों का प्रयास नाकाफी साबित हुआ.घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.अग्निशमन कर्मियों के प्रयास से आग को आसपास के खेतों और मकानों तक फैलने से रोका जा सका.ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों एवं फसलों को भी भारी नुकसान हो सकता था.इस आगलगी की घटना में किसान हेमंत सिंह एवं देवेश सिंह की बांसबारी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है.पीड़ित किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर ट्रांसफॉर्मर एवं तारों की मरम्मत कराने की भी मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन