ePaper

गढ़देवी मेले में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Updated at : 06 Apr 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़देवी मेले में  दिखी लोक संस्कृति की झलक

प्रखंड के बलिया के गढ़देवी राजकीय मेला की रंगारंग शुरुआत हुई. उद्घाटन के साथ ही सुर - ताल की महफ़िल सज गई. जिसका आनंद श्रोताओं ने पूरी रात लिया. रविवार की देर शाम कला सांस्कृतिक विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक पंडाल के मंच पर समृद्ध व गौरवशाली लोक संस्कृति परंपरा की झलक के साथ आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज. प्रखंड के बलिया के गढ़देवी राजकीय मेला की रंगारंग शुरुआत हुई. उद्घाटन के साथ ही सुर – ताल की महफ़िल सज गई. जिसका आनंद श्रोताओं ने पूरी रात लिया. रविवार की देर शाम कला सांस्कृतिक विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक पंडाल के मंच पर समृद्ध व गौरवशाली लोक संस्कृति परंपरा की झलक के साथ आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भक्ति भजन, लोकगीत व फिल्मी गीत की धुन पर ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोग झूम उठे. कार्यक्रम की शुरुआत में अमरजीत लाल व आख्या शर्मा ने गणेश वंदना गौरी नंदन हे जगनंदन की प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भक्ति रस में डूबे नजर आये. वहीं सुनीता साक्षी द्वारा भजन मन भावे मइया के चुनरिया चकमकदार सईया लेले अइह, बहते बहे रे पुरवइया गाने की धुन पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग झूम उठे. आलोक पाडेय एण्ड ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति ऐ विधाता हो समइया ई कहवां लेके जाई गीत की धुन पर खूच तालियां बटोरी. जहां कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति का दर्शक भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं.वहीं नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के माध्यम से सामाजिक कुरीतियोों व स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश भी दिये जा रहे हैं. कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया. बल्कि कूड़ा-कचरा न घरवा में अरे लगाई ए बलम जी.. जैसे लोकगीत से स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि कौने दिशा में लेके चला रे बटोहिया, अंगना में बाबा, द्वारे पे मां. जैसे गीत पर भावपूर्ण नृत्य कर लोगों की खूब तालियां बटोरी. इसके बाद कजरी और जट-जटीन एवं झुमर की शानदार प्रस्तुति हुई. भीड़ नियंत्रण के लिए सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनात थी. सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम प्रखंड के बलिया गढ़ देवी मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रही. कार्यक्रम स्थल से गढ़ देवी मंदिर स्थल के चारों तरफ से लेकर मेले के सभी प्रवेश द्वारों तक पुलिस बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रहे. मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए दो स्तर का घेरा बनाया गया था. एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने कहा कि बेहतर पार्किंग व्यवस्था के चलते यातायात भी सुगम रहा और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन