सीवान : आपसी रंजिश में कातिब की गोली मार हत्या

Updated at : 22 Feb 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान : आपसी रंजिश में कातिब की गोली मार हत्या

सीवान : बिहार के सीवान में नगर थाने के नवलपुर मुहल्ले में मंगलवार की शाम बदमाशों ने गोली मार कर रजिस्ट्री कचहरी के कातिब की हत्या कर दी. बदमाश बाइक पर सवार होकर आये थे. घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जाती है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है. हुसैनगंज थाने […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में नगर थाने के नवलपुर मुहल्ले में मंगलवार की शाम बदमाशों ने गोली मार कर रजिस्ट्री कचहरी के कातिब की हत्या कर दी. बदमाश बाइक पर सवार होकर आये थे. घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जाती है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.

हुसैनगंज थाने के बघौनी निवासी नेहाल (45 वर्ष) रजिस्ट्री कचहरी में कातिब का कार्य करते थे. वह शहर के नया किला नवलपुर मुहल्ले में परिवार सहित किराये के मकान में रहते थे. मंगलवार की शाम कचहरी से अपना काम पूरा कर वह घर लौट रहे थे. इस बीच उनके घर से कुछ कदम पहले ब्रह्मस्थान के पास पहले से मौजूद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

प्रत्यक्षदर्शि यों के मुताबिक, बाइक पर तीन अपराधी सवार थे. इसमें से एक ने नेहाल के पास आकर उनके कनपट्टी से सटा कर गोली मार दी. इससे मौके पर ही नेहाल की मौत हो गयी. फायरिंग की आवाज सुन कर वहां पर भगदड़ मच गयी. हमेशा व्यस्त रहनेवाले मार्ग पर बदमाश घटना को अंजाम देकर शहर के पश्चिमी हिस्से की ओर फरार हो गये.

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन