पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी लड्डन पर CCA लगाने की तैयारी

Published at :04 Oct 2016 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी लड्डन पर CCA लगाने की तैयारी

सीवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी लड्डन मियां पर प्रशासन ने अपनी नजर टेढ़ी करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में प्रशासन लड्डन मियां पर क्राइम कंट्रोल एक्टलगाने की फिराक में है. जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने सीसीए लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपीनेप्रभात खबर […]

विज्ञापन

सीवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी लड्डन मियां पर प्रशासन ने अपनी नजर टेढ़ी करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में प्रशासन लड्डन मियां पर क्राइम कंट्रोल एक्टलगाने की फिराक में है. जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने सीसीए लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपीनेप्रभात खबर संवाददाता को बताया कि सभी थानों से लड्डन मियां का आपराधिक डिटेल मांगा जा रहा है. लड्डन मियां पर सीसीए लगाने के लिये जिलाधिकारी बहुत जल्द एक प्रस्ताव भेज सकते हैं. बताया जा रहा है कि लड्डन मियां पर पूरे जिले में दर्जनों मामले दर्ज हैं. वहीं कई थानों ने लड्डन मियां के आपराधिक रिकार्ड को एसपी को सौंप दिया है.

इसके अलावा जिले के सराय, महादेवा ओपी, हुसैनगंज व जीरादेई थाने में लड्डन मियां पर प्राथमिकी दर्ज हो रही है. साथ ही लड्डन के सभी आपराधिक रिकार्ड को पुलिस खंगाल रही है. जानकारी के मुताबिक लड्डन मियां की आपराधिक गतिविधियों का मूल केंद्र में सीवान शहर रहा है. लड्डन ने अपने कई आपराधिक घटनाओं को सीवान में ही अंजाम दिया. लड्डन पर हत्या, लूट, रंगदारी से संबंधित उस पर कई मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि बाद लड्डन रियल स्टेट के कारोबार में प्रवेश करने के बाद जमीन खरीदता था और उसमें मकान बनवाता था. बाद में वैसे लोगों से भी रंगदारी मांगता था. नहीं देने पर वह उस जमीन में विवाद पैदा कर देता था. गौरतलब हो कि लड्डन से सीबीआई और पुलिस दोनों पूछताछ कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन