ePaper

बिहार के सीवान में मौर्य एक्सप्रेस से कटकर दो बच्चों समेत तीन की मौत

Updated at : 05 Aug 2016 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सीवान में मौर्य एक्सप्रेस से कटकर दो बच्चों समेत तीन की मौत

सीवान : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड पर चैनवा स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक 40 वर्षीय युवक तथा दो मासूमबच्चों समेत तीनलोगोंकी मौत शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे घटना स्थल पर ही हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी स्व. बैराग […]

विज्ञापन

सीवान : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड पर चैनवा स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक 40 वर्षीय युवक तथा दो मासूमबच्चों समेत तीनलोगोंकी मौत शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे घटना स्थल पर ही हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी स्व. बैराग गिरि के पुत्र अशोक गिरि अपने भाई नागेन्द्र गिरि के 8 वर्षीय पुत्र व 10 वर्षीय पुत्री को लेकर सैलून में जा रहा था. वह चपरैठा गांव से रेलवे ट्रैक पर ही पैदल चलते हुए जा रहे थे.

डाउन मौर्य एक्सप्रेस की चपेट में आये तीनों

दोनों बच्चे व युवक पश्चिम से पूरब दिशा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रही गोरखपुर से हटिया जाने वाली डाउन मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों का कहना है कि गांव से बाजार मुख्य सड़क होकर जाने पर अधिक दूरी है. रेलवे लाइन से होकर जाने पर बाजार की दूरी कम है. वह जल्दी बाजार पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक से होते हुए जा रहा था. गांव के अन्य लोग भी रेलवे ट्रैक का बाजार आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते है. लोगों का कहना है कि जल्दबाजी ही तीनों की मौत का कारण बन गया. एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद चपरैठा गांव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

रेलवे को घटना की सूचना नहीं

इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस को नहीं है. थानाध्यक्ष सुनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा इस तरह की जानकारी राजकीय रेल पुलिस को नहीं दी गयी है. घटना के बाद परिजनों द्वारा तीनों शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिये जाने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन