बिहार : सीवान में सेक्स रैकेट का खुलासा, शिक्षिका समेत 6 युवतियां व 3 युवक गिरफ्तार

Published at :06 Jun 2016 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सीवान में सेक्स रैकेट का खुलासा, शिक्षिका समेत 6 युवतियां व 3 युवक गिरफ्तार

सीवान : बिहारके सीवान में शहर के मालवीय चौक के समीप एक रेस्टोरेंट में छापा मारकर पुलिस ने लंबे समय से चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया. छापामारी के दौरान एक शिक्षिका समेत छह युवतियां व तीन युवक पकड़े गये. जबकि मौके से पुलिस को चकमा देकर तीन युवक फरार हो गये. पुलिस […]

विज्ञापन

सीवान : बिहारके सीवान में शहर के मालवीय चौक के समीप एक रेस्टोरेंट में छापा मारकर पुलिस ने लंबे समय से चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया. छापामारी के दौरान एक शिक्षिका समेत छह युवतियां व तीन युवक पकड़े गये. जबकि मौके से पुलिस को चकमा देकर तीन युवक फरार हो गये. पुलिस मेडिकल परीक्षण के बाद युवतियों को उनके परिजनों को जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया. वहीं आरोपित युवकों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

पुलिस के मुताबिक लंबे समय से यहां चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के मालवीय चौक के समीप स्थित अंकुश रेस्टोरेंट पर दोपहर बाद छापामारी की. जहां से केबिन में आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़े गये. अन्य तीन लड़कियां भी इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी. छापामारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर अन्य तीन युवक फरार हो गये.

गिरफ्तार युवकों में सराय ओपी थाना के मख्दूम सराय निवासी खुशहाल अली, आंदर थाना के मोहम्मदपुर निवासी भानू सिंह, मुफसिल थाना के विदुरतीहाता निवासी खुर्शिद अली शामिल हैं. युवक युवतियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि रेस्टोरेंट स्वामी के सह पर लंबे समय से यहां सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर रेस्टोरेंट को सील करदिया है.

डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गयी है. डीएम व एसपी को स्थानीय नागरिकों द्वारा की गयी शिकायत पर डीएसपी के साथ महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की. सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम के साथ कुछ युवक व युवतियां उलझ गयीं. जिन्हें पुलिस बाद में नियंत्रित कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन