सीवान में अज्ञात बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय अशरफ खान घायल, गोरखपुर रेफर

सांकेतिक तस्वीर
सीवान के हसनपुरा में अज्ञात बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग एसएच-89 पर सेमरी गांव के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में रजनपुरा (हसनपुरा) निवासी 30 वर्षीय अशरफ खान गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसनपुरा पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर
सीएचसी हसनपुरा में चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पहले सीवान और फिर गोरखपुर रेफर कर दिया. फिलहाल अशरफ खान का इलाज गोरखपुर में चल रहा है.
भतीजे की तलाश में निकले थे अशरफ
जानकारी के अनुसार बीती रात अशरफ खान अपने भतीजे की तलाश में बाइक से रजनपुरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सेमरी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद सड़क किनारे गिरकर हुए घायल
हादसे के बाद अशरफ खान सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










