सीवान पुलिस की कार्रवाई 24 घंटे में 24 गिरफ्तार, 958 लीटर अवैध शराब बरामद, 13 वारंट का निष्पादन
सांकेतिक तस्वीर
सीवान जिले में पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान जारी है. बीते 24 घंटे में 21 शराब तस्करों समेत 24 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. इस दौरान 958 लीटर अवैध शराब और छह वाहन जब्त किए गए हैं.
सीवान: जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीवान पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 958 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. साथ ही 13 वारंट और एक कुर्की का निष्पादन भी किया गया.
21 शराब तस्कर समेत 24 आरोपित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार 24 आरोपितों में 21 शराब से जुड़े मामलों के, एक पॉक्सो एक्ट के मामले का, एक हत्या के प्रयास के मामले का तथा एक अन्य कांड का आरोपित शामिल है. सभी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
958 लीटर शराब बरामद, छह वाहन जब्त
विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 958 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार दोपहिया और दो चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया. इन वाहनों का उपयोग शराब तस्करी में किए जाने की आशंका है.
13 वारंट का निष्पादन, एक कुर्की की कार्रवाई
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस ने 13 वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया. इसके अलावा एक मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी की गई.
यातायात नियम तोड़ने वालों से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाकर कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला.
अभियान आगे भी रहेगा जारी
एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब की तस्करी पर रोक और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











