मंडल कारा में 23 कैदी करेंगे छठ

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 26 Oct 2025 8:16 PM

विज्ञापन

मंडल कारा के विचाराधीन बंदियों में भगवान भास्कर के प्रति इतनी आस्था है कि वह कारा में ही भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करेंगे . इसके लिए जेल प्रशासन सक्रिय है और जेल प्रशासन की ओर से मंडल कारा के विचाराधीन छठ व्रती कैदियों के लिए कपड़े से लेकर सारा सामान मुहैया कराया जाएगा . मंडल कारा में 950 बंदी है.जिसमे 23 बंदी लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान.मंडल कारा के विचाराधीन बंदियों में भगवान भास्कर के प्रति इतनी आस्था है कि वह कारा में ही भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करेंगे . इसके लिए जेल प्रशासन सक्रिय है और जेल प्रशासन की ओर से मंडल कारा के विचाराधीन छठ व्रती कैदियों के लिए कपड़े से लेकर सारा सामान मुहैया कराया जाएगा . मंडल कारा में 950 बंदी है.जिसमे 23 बंदी लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं , इनमें 14 महिला बंदी भी शामिल हैं . इधर , शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है . इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से छठ करने वाले बंदियों को शनिवार को नहाय खाय के साथ कद्दू – भात खिलाया गया .जिसके बाद रविवार को पूरे पवित्रता के साथ व्रती खरना भी किये. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए कैदियों ने घाट का निर्माण किया है . वहीं जेल प्रशासन की मदद से बने घाट को काफी सजाया गया है. जेल प्रशासन की ओर से जेल में खरना पूजा के दौरान कक्ष में सामूहिक खीर-पूड़ी की व्यवस्था की गई थी. मंडल कारा अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि जितने भी छठ व्रती हैं , सभी को जेल प्रशासन की तरफ से प्रसाद से लेकर सभी पूजा की सामग्री मुहैय्या करायी गयी है . जिस तरह पवित्रता के साथ घर में पूजा होती है , उसी तरह यहां भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है . शुद्धता का पूरा ख्याल रखा गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन