ePaper

पहले दिन 171 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

Updated at : 01 Apr 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन 171 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

मंगलवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गयी. पहले दिन तीन केंद्रों पर कुल 171 क्विंटल गेहूं की खरीद की गयी. क्रय केंद्रों पहले दिन सन्नाटा छाया रहा.अधिकांश किसानों के गेहूं की फसल के अभी तैयार न होने से यह परेशानी उत्पन्न हुई है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. मंगलवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गयी. पहले दिन तीन केंद्रों पर कुल 171 क्विंटल गेहूं की खरीद की गयी. क्रय केंद्रों पहले दिन सन्नाटा छाया रहा.अधिकांश किसानों के गेहूं की फसल के अभी तैयार न होने से यह परेशानी उत्पन्न हुई है.सरकार ने 2425 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तय किया है. सहकारिता विभाग को इसकी विशेष जिम्मेदारी दी गयी थी. खरीद को लेकर अभी तक 105 समितियां का चयन कर दिया गया है. सभी को सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से सीसी ऋण उपलब्ध करा दी गई है. अभी तक गेहूं की कटनी नहीं लगने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि गेहूं खरीद के रफ्तार लेने में एक पखवारा से ऊपर विलंब हो सकता है. अभी किसानों के खेत में गेहूं तैयार हो रहा है और अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गेहूं की कटनी में तेजी आएगी. इसके बाद ही सरकारी क्रय केद्रों पर गेहूं की बिक्री हो सकेगी. सरौती,मोराखास व अमरपुर केंद्र पर हुई खरीद पहले दिन जिले में तीन क्रय केंद्रों पर 171 क्विंटल गेहूं की खरीद हुयी.जिसमें पचरूखी प्रखंड के सरौती, भगवानपुर हाट के मोराखास व दरौली प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर केंद्र पर किसान अपने गेहूं को लेकर पहुंचे.जिला सहाकरिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि निर्देश के मुताबिक सभी केंद्र चालू कर दिये गये हैं.उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में गेहूं खरीद अभियान किसानों के पहुंचने पर तेज हो जायेगा. किसानों का चल रहा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सरकारी खरीद में पारदर्शिता और किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.किसान अपने नजदीकी पैक्स या व्यापार मंडल के केंद्रों पर जाकर गेहूं बेचने की व्यवस्था है .सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान 48 घंटे के भीतर कर दिया जाये खरीद केंद्रों पर गेहूं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वजन मापक यंत्र और नमी जांच मशीनें लगाई गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन