बिहार : सीवान में दिन दहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मार की हत्या

सीवान:बिहारके सीवान में शहर के नगर थाने के मखदुम सराय गौशुलवरा अरबी कॉलेज के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे अपराधियों ने दिन दहाड़े एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों की गोली से एक साइकिल दुकानदार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत व्यवसायी का नाम मो. बाबूजान है […]
सीवान:बिहारके सीवान में शहर के नगर थाने के मखदुम सराय गौशुलवरा अरबी कॉलेज के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे अपराधियों ने दिन दहाड़े एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों की गोली से एक साइकिल दुकानदार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत व्यवसायी का नाम मो. बाबूजान है जो तेलहट्टा बाजार मिरचाई शाह के तकिया निवासी स्व. मोख्तार मियां का पुत्र था. घायल साइकिल सवार असरफी प्रसाद मखदुम सराय निवासी स्व. गनेश प्रसाद का पुत्र है. बाबूजान मिया की तेलहट्टा बाजार में हार्डवेयर की दुकान है. इसके अलावे वह प्रोपर्टी डीलर का भी काम करता था.
घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि किसी ने फोन करके बाबूजान को बुलाया. बाबूजान अपने मोहल्ले के ही एक रईस नामक युवक के साथ बाइक से मखदुम सराय की ओर गया. लोगों ने बताया कि सैनिक स्कूल के समीप अपराधियों ने बाबूजान को मारना चाहा, लेकिन वह अपराधियों से हाथापाई कर वहां से पैदल भाग निकला. हालांकि, अपराधियों ने पीछा कर गौशुलवरा अरबी कॉलेज के गेट के समीप अंधाधूंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. पहली गोली साइकिल दुकानदार को लगी. उसके बाद दूसरी गोली बाबूजान के सिर में लगी.
गोली लगने के बाद बाबूजान वही गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया. मो. बाबूजान मियां के साथ गये रईस मियां का कोई पता नहीं चल रहा है कि वह कहां है. गंभीर रूप से घायल साइकिल दुकानदार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में स्थानीय लोग कुछ भी नहीं बता रहे है. अपराधी पैदल थे या बाइक से इसकी जानकारी नहीं हो सकी. घटना के कारणों के संबंध में भी अभी परिवार के लोग कुछ नहीं बता रहें है.
सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि कुछ माह पहले हुए लड्डन मियां की हत्याकांड में अनुसंधान के दौरान इसका नाम आया था. इसके अलावे एक मारपीट का मुकदमा है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










